निराला नहीं मै

निराला पुरस्कार 

मिल तो गया, पर  

निरीक्षण में पाया,

निराला नहीं मैं |

 

आना जो, आयें,

ये घर आपका है,

कमाकर बनाया,

न माँ-बाप का है,

न विनती, न आज्ञा

मिठाई न फल ही,

चढ़ावा न लायें,

शिवाला नहीं मैं |

 

पता पूछिएगा,

बताएगी टंकी,

मुहल्ला है शिक्षित,

न झंझट, न डंकी,

ये भूखंड अपना,

-गंगानगर में, 

चले आयें मेरठ,

ढिकालानहीं मैं |

 

गये छोड़ अपने,

जो सपने सुहाने,

भरोसे, दिलासे,

कुटुंबी, घराने,

नहीं दोष देना,

मुझे गाँववालो !  

भगाया न घर से,

निकाला नहीं मैं |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अरे ! बादलो !!

ठण्ड हुई शहराती

कोरोना की करुण कथाएँ